Languages Tips via E-mail

Enter your email address:

Use of Narration with Present Tense In English Grammar

Wednesday, April 27, 2011

अगर डायलाग बोलने वाला Present के किसी भी Tense में रहे और डायलाग किसी भी Tense में रहे तो No Change डायलाग बोलने वाले का Subject डायलाग को Subject को कमांड करता है तथा Object - Object को। Inverted Comma के बदले That रहेगा। अगर डायलाग बोलने में Object रहेगा तो Say का Tell होगा। To नहीं रहेगा तो Say ही होगा।

1. Present + Present Indefinite = No Change

Direct: Ram says to Sita, "I love you".

Indirect: Ram tels Sita that he loves her.

2. Present + Present Imperfect = No Change

Direct: The servant says to the owner, "I am going to market".

Indirect: The servant tells the owner that he is going to market.

3 Present + Present Perfect = No Change

Direct: Sachin says, "I have scored century".

Indirect: Sachin says that he has scored century.

4. Present + Present Perfect Continuous = No Change

Direct: The driver says, "I have been driving the car for five years".

Indirect: The driver says that he has been driving the car for five years.

5. Present + Past Indefinite = No Change

Direct: Ramesh says, "I won the match".

Indirect: Ramesh says that he won the match.

6. Present + Past Imperfect = No Change

Direct: They says, "We were watching the match".

Indirect: They say that they were watching the match.

7. Present + Past Perfect = No Change

Direct: The boys say, "We had cut the tree".

Indirect: The boys say that they had cut the tree.

8. Present + Past Perfect Continuous = No Change

Direct: Rams says, "I had been living in Patna for two months".

Indirect: Ram says that he had been living in Patna for two months.

9. Present + Future Indefinite = No Change

Direct: Sita says, "I shall cook food".

Indirect: Sita says that she will cook food.

10. Present + Future Imperfect = No Change

Direct: I says, "I shall be helping the poor".

Indirect: I say that I shall be helping the poor.

11. Present + Future Perfect = No Change

Direct: We say, "We shall have passed the exam".

Indirect: We say that we shall have passed the exam.

12. Present + Future Perfect Continuous = No Change

Direct: Ranjana says to me, "I shall have been teaching geography."

Indirect: Ranjana tells me that she will have been teaching geography.
Read more

New Dimensions of Preposition in English Grammar

Thursday, March 3, 2011

Some New Dimensions of Preposition in English Grammar:

Of:

जब हम तुलना के साथ-साथ चयन अथवा प्राथमिकता का बोध करवाते है तो Comparative Degree में Of का प्रयोग होता है। जैसे -

He is better of the two boys.

To:

जब गति के लक्ष्य को दर्शाना हो तो To का प्रयोग करेंगे। जैसे - I am going to railway station.

Towards:

जब कोई गति लक्ष्य तक नहीं लक्ष्य की ओर जाती है तो इसका प्रयोग होता है। जैसे - I am going to railway station towards Mahavir Mandir.

Without - बिना:

जैसे - Without Ticket.

With - के साथ।

जैसे - We can't go with you.

Offer:

यह भी गति दर्शाता है परन्तु किसी के पीछे।

जैसे - I don't run after you.

Along:

जब कोई वस्तु या व्यक्ति के किनारे-किनारे लम्बाई में रहे तो इसका प्रयोग होता है। जैसे - People were standing when Shekhar came.

Around:

जब कोई वस्तु किसी वस्तु के चरों ओर किनारे-किनारे गोलाई में रहे तो Around का प्रयोग करते है। जैसे - There are trees around Gandhi Maidan.

Beneath - कमी, पिछड़ा:

जब कोई किसी से किसी अर्थ में कम हो तो उस कमी को दर्शाने के लिए इसका प्रयोग करते है। जैसे - He married beneath himself.

For:

इसका प्रयोग लक्ष्य को दर्शाने के लिए Noun, Pronoun या Gerund के पहले होता है। जैसे -

I shall die for you.

I earn for bread.

I came for learning.

To:

इसका प्रयोग लक्ष्य को दर्शाने ले लिए Verb के पहले होता है। जैसे - I came here to learn English.

Till/Up To

Till: यह कार्य के समाप्ति के समय को दर्शाने के लिए तब प्रयुक्त होता है, जब समय निश्चित हो। जैसे - I shall stay here till tomorrow.

Up To: इसका प्रयोग कार्य के समाप्ति को दर्शाने के लिए तब होता है जब कार्य के समाप्ति के लिए अवधि दी गयी हो। जैसे - I shall stay here up to four days.

During:

कार्य के आरंभिक समय से लेकर कार्य के अंतिम समय तक के योग को दर्शाने के लिए During का प्रयोग करते है। जैसे - What are you doing during Durga Puja.

On:

यह किसी पर किसी का निर्भरता भी दर्शाता है। जैसे - We depend on rain.

In:

सम्बन्ध में, के मामले में, के सन्दर्भ में:

जैसे - I am weak in English.

किसी को किसी कार्य में संलगंता को दर्शाने के लिए हम इसका प्रयोग करते है। जैसे - In study, In media, In politics etc.

हर्दय की बातों की अभिब्यक्ति के सारे माध्यमों में In लगता है। जैसे - In writing, In English, Printed in two colour, Payment in cash etc.

Into:

इसका प्रयोग किसी के रूप परिवर्तन को दर्शाने के लिए होता है। जैसे - His love turned into anger.

Before:

(स्थान) सामने: जैसे - Sit before me.

(समय) निश्चित समय से पहले। जैसे - I came before two O'clock.

Through:

यह उन कारणों को दर्शाता हो जो किसी के लिए अच्छे परिणाम लेकर आते है, कारण भले ही बूरें हो। जैसे - He got the past through source.

Of / From:

Of - यह मृत्यु के कारण को बतलाने के लिए तब प्रयुक्त होता है, जब वह क्षणिक होता है। जैसे - He died of explosion.

From - इसका प्रयोग मृत्यु के कारण को दर्शाने के लिए होता है, परन्तु इसका प्रयोग तब करते है जब वे कारण दीर्घ होते है। जैसे - He died from fever.

At / In

At: Noon, At Night

In: The morning, In the evening

At:

समीप / करीब जैसे - The beggar was standing at the door.

For:

यह किसी भी प्रकार के आदान एवं प्रदान को दर्शाता है। जैसे - I bought a pen for five rupees.

Beside:

के बगल में। जैसे - My friend was sitting beside me.

We already have studied about preposition, practices of preposition and some great examples of preposition. Now, there are some new dimensions of preposition which is used in English Grammar.
Read more

Some Great Examples of Preposition in English Grammar

Saturday, February 19, 2011

Examples of Preposition in English Grammar:

Against:

जब कोई वस्तु किसी वस्तु के सहारे रखी जाती हो और ऐसी अवस्था में किसी कोण का निर्माण होता है तो उसके लिए इसका प्रयोग करते है।

जैसे - Put the ladder against the wall.

I am against corruption.

Behind:

(स्थान) पीछे - जैसे, The garage is behind the flat.

(समय) - निर्धारित समय से विलम्ब करके। जैसे, The Magadh express is behind its schedule hour.

Beyond:

यह भी गति दर्शाता है परन्तु किसी सीमा रेखा से बाहर। जैसे - Don't go beyond your means.

Up:

यह भी गति दर्शाता है परन्तु निचे से ऊपर की ओर। जैसे - Jak and Jill went up the hill.

Down:

यह भी गति दर्शाता है परन्तु ऊपर से निचे की ओर। जैसे - Jak and Jill come down the hill.

Besides/Except

Besides: को मिलकर को सम्मिल्लित कर। जैसे - I shall take rice besides bread.

Except: को छोड़कर। जैसे - I shall come here everyday except on Sunday.

From:

यह किसी कार्य के आरंभिक स्थल को दर्शाता है। जैसे - My education started from the lap of my mother.

यह उत्पति स्थल को भी दर्शाता है। जैसे - The Ganges emerges from the Himalayas.

Past:

यह घड़ी के समय को दर्शाने के लिए तब प्रयुक्त होता है जब पक्के समय से अधिकता दर्शनी हो। जैसे - It is 30 past 8.

To:

इसका प्रयोग घड़ी के समय को दर्शाने के लिए तब होता है जब पक्के समय से कमी को दर्शनी हो। जैसे - It is thirty to nine.

Round:

यह भी गति दर्शाता है, परन्तु वस्तु के चरों ओर। जैसे - The earth moves round the sun.

Through:

जब कोई वस्तु किसी वस्तु के एक छोड़ से दुसरे छोड़ तक गति के साथ जाती है तो Through का प्रयोग करते है। जैसे - The train run through the tunnel.

Off:

जुदाई के परिणाम को दर्शाने के लिए हम इसका प्रयोग करते है। जैसे - The train was off its position.

Of: का, के, की:

निर्जीव के संबंधों को दर्शाने के लिए इसका प्रयोग होता है। जैसे - The pocket of blade.

Than - से:

Comparative degree का निर्माण जब or तथा more से हो तो उसके साथ Than लगता है। जैसे - I am taller than you.

To:

जब कभी Comparative Degree का निर्माण Or से हो तथा Prefer तथा Preferable शब्द अपने साथ To का प्रयोग करते है। जैसे - I am senior to you.

I have continued it in the sequence of Preposition and Practices of Preposition.
Read more

Practices of Preposition in English Grammar

Thursday, January 20, 2011

Practices of Preposition in English Grammar:

In/Within:

इन दोनों का प्रयोग Present Indefinite, Present Imperfect, Past Indefinite, Past Imperfect, Future Indefinite, Future Imperfect के साथ तब करते जब समय की अवधी दी गयी हो।

In: इन 6 Tense के साथ इसका प्रयोग तब करते है जब दी गयी अवधी से पूरा समय व्यतीत हो जाए। जैसे - I shall teach you in four months.

Within: इसका प्रयोग उपयुक्त 6 Tense के साथ तब करते है जब दिए गए अवधी में से कार्य करने में कुछ समय बचा लिया जाये। जैसे - I shall finish your batch within four months.

At/In

At: मोहल्ला, क़स्बा, गाँव तथा छोटे - छोटे शहरों के नाम के पहले at लगता है। जैसे - At Kankarbagh, At Bihta etc.

In: बड़े-बड़े शहरों, जिला, मुख्यालयों, राज्यों तथा देशों के नाम के पहले इसका प्रयोग होता है। जैसे - In Patna, In Vaishali, In Bihar, In Asia, In India etc.

लेकिन यदि Mohalla, Village, Kashba, Town स्वयं लिखा हो तो सबमें in लगेगा। जैसे - I live in a village.

यदि दो (in) के अधिकारों एक दुसरे के विरुद्ध आये तो उनमें से कम महतवपूर्ण को at लेना होगा। जैसे - Nehru was born at Alahabad and he was living in Delhi.

By/In/On

By: जब कभी यात्रा के साधन ऐसे हो जो यात्री को अपने सीमाओं में रखकर यात्रा करवाते हो तो by का प्रयोग किया जाता है। जैसे - I shall go by train/bus/aeroplane etc.

In: उपयुक्त साधन में इसका प्रयोग तब करते है जब यात्रा के साधन अपने हो। जैसे - I shall go in my car.

On: इसका प्रयोग तब करते है जब यात्रा के साधन यात्री को उन्मुक्त रूप से, स्वतंत्र रूप से यात्रा करते हो। जैसे - On foot, on Camel, On Elephant, on By-cycle etc.

Of/From

Of: जब निर्माता वस्तु अपने अस्तित्व को कायम रखते हुए किसी वस्तु का निर्माण करता है तो Of का प्रयोग करते है। जैसे - My shoes are made of lather.

From: जब निर्माता वस्तु किसी के निर्माण हेतु अपने अस्तित्व का विनाश कर लेता है तो उसके लिए from का प्रयोग करते है। जैसे- Coal is made from wood.

Wine is made from graves.

About

लगभग। जैसे - I am about 18 year old.

के बारे में। जैसे - I was talking about Mr. Bajpayee.

Upon

जब कोई वस्तु या व्यक्ति निचे से ऊपर उठाकर कहीं रखा जाता है तो इसके लिए upon का प्रयोग करते है। जैसे, The lion jumped the dear.

Beneath/Below/Under

Beneath: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के निचे हो ऊपर वाले वस्तु के स्पर्श में हो तो इसका प्रयोग करते है। जैसे - Shankar was laying beneath the feet of Kali.

Below: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के निचे हो परन्तु ऊपर वाले वस्तु के स्पर्श में नहीं हो तो इसका प्रयोग करते है। जैसे - We are sitting below the fan.

Under: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के निचे भी हो ऊपर वाले वस्तु के स्पर्श में भी हो तथा ऊपर वाले वस्तु से कम-से-कम दो दिशाओं से घिरा हुआ भी हो तो इसका प्रयोग करते है। जैसे - The Ganga follows under the bridge.

Across

जब कोई वस्तु या व्यक्ति किसी वस्तु के एक छोड़ से दुसरे छोड़ तक ऊपर-ही-ऊपर गति के साथ जाती है तो इसका प्रयोग होता है। जैसे - He swims across the river.

Read more

Preposition and Uses of Preposition in English Grammar

Friday, December 17, 2010

Use of Preposition:

in/into - में

in: जब कोई वस्तु या व्यक्ति किसी सीमा रेखा में पहले से मौजूद हो तो उसके लिए in का प्रयोग करते है। जैसे - We were sitting in the room.

into: जब कोई वस्तु या व्यक्ति गति के साथ किसी सीमा रेखा में प्रवेश करती है तो उसके लिए into का प्रयोग करते है। जैसे - She jumped into the river.

Between/Among - बीच में


Between - जब कोई वस्तु या व्यक्ति दो वस्तु या व्यक्ति के बीच में हो तो between का प्रयोग करते है। जैसे - I was sitting between the door and the table.

Among - जब कोई वस्तु या व्यक्ति दो से अधिक वस्तु या व्यक्ति के बीच में हो तो among का प्रयोग करते है। जैसे - There are many thieves among the politicians.


With/By/From - से

with: जब कोई कार्य शारीर के किसी अंग या किसी वस्तु की सहायता से की जाती है तो इसका प्रयोग करते है। जैसे - I write with a pen.

by: जब कोई कार्य मानव द्वारा सम्पादित होती है तो उसे दर्शाने के लिए by का प्रयोग करते है। जैसे - Gandhi Ji was killed by Nathu Ram Godse.

from: जब कोई किसी से जुदा होता है तो जुदाई को दर्शाने के लिए from का प्रयोग करते है। जैसे - I am coming from my hostel.


On/Above/Over - पर, ऊपर

on: जब कोई वस्तु या व्यक्ति किसी वस्तु या व्यक्ति के ऊपर भी रहे और नीचे वाले वस्तु को स्पर्श करे तो इसका प्रयोग होता है। जैसे - I was sitting on the table.

above: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के ऊपर भी रहे तथा निचे वाले वस्तु के स्पर्श में भी नहीं रहे तो इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे - There is a fan above us.

over: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के ऊपर भी रहे नीचे वाले वस्तु के स्पर्श में नहीं रहे तथा निचे वाले वस्तु को कम से कम दो दिशाओं से घेरे हुए भी रहें तो इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे - There is a bridge over the Gangas.


For/Since - से

for: जो शब्द Plural बन जाये तथा common noun रहे उसमे for लगेगा। Present perfect, present perfect continuous, past perfect, past perfect continuous के साथ for का प्रयोग तब करते है, जब समय की अवधि दी गयी हो। जैसे - I have been reading here for four months.

since: जो शब्द plural बनें तथा proper noun रहे उसमे since लगेगा। जैसे १९४७ निश्चित समय के लिए। इसका प्रयोग present perfect, present perfect continuous, past perfect, past perfect continuous के साथ तब करते है जब समय निश्चित हो। जैसे - I have been coming here since 21st July.


By/Before

by: future perfect में इसका प्रयोग तब करते है जब दिए गए समय में से कार्य करने में कोई समय बचे। जैसे - I shall have finished this work Monday.

before: इसका प्रयोग future perfect में तब किया जाता है जब दिए गए समय में से कार्य करने में कुछ समय बच जाये। जैसे - I shall have finished my work before Monday.

From

इसका प्रयोग future perfect continuous में कार्य के आरम्भ होने के समय को दर्शाने के लिए होता है। जैसे - I shall have been doing the job from next year.


By/Before/In/Within

इन चारो का प्रयोग present indefinite, present imperfect, past indefinite, past imperfect, future indefinite, future imperfect के साथ समय दर्शाने के लिए होता है।


By/Before

इन दोनों का प्रयोग present indefinite, present imperfect, past indefinite, past imperfect के साथ समय दर्शाने के लिए होता है।

By: present indefinite, present imperfect, past indefinite, past imperfect, future indefinite, future imperfect के साथ निर्धारित समय को दिखलाने के लिए तब करते है जब दिए गए समय से कार्य करने में सारा समय लग जाए। जैसे - I am coming by Sunday.

Before: इसका प्रयोग present indefinite, present imperfect, past indefinite, past imperfect, future indefinite, future imperfect के साथ तब करते है जब यह दिखलाना हो की कार्य करने में निश्चित समय से कुछ समय बचा लिया गया हो जैसे - I am coming before Sunday.
Read more

Conjunction and Uses of Conjunction in English Grammar

Tuesday, November 2, 2010

Conjunction:

Conjunction is a word that joins word or sentences.

Kinds of Conjunction:

Co-Ordinate: ऐसे Conjunction जो एक ही प्रकार के शब्दों को जोड़ते है co-ordinate Conjunction कहलाते है। जैसे - Yet, Till, But, Or, And etc.

Sub-Ordinate: यह ऐसा Conjunction है जो भिन्न-भिन्न जाति के parts of speech को जोड़ता है। जैसे - That, Which, Who, When etc.

Co-Relative: यह एक ऐसा Conjunction है जो स्वयं में रहकर जोड़ने का काम करता है। यह भी स्वजाति को जोड़ता है। यानी की Verb-Verb को, Noun-Pronoun or Noun, Adjective-Adjective को। जैसे - Both...and, Either...or, Neither...nor etc.

Use of Conjunction:

As Soon As का प्रयोग:

इसका प्रयोग सकारात्मक अभिप्राय में होता है। जैसे - As soon as the thief saw the police he ran way.

इसका प्रयोग सभी Tense में होता है। जैसे - As soon as the boy look the teacher he stands up.

इसके वाक्य की संरचना सकारात्मक जैसी होगी। जैसे - As soon as I come to coaching I take seat.

No Sooner Than का प्रयोग:

इसका प्रयोग नकारात्मक अभिप्राय में होता है। जैसे - No sooner than the thief seen the police than he run way.

इसका प्रयोग केवल Past Tense में होता है। जैसे - No sooner had the boy seen the teacher than he entered the class.

इसकी वाक्य की संरचना प्रश्नात्मक जैसी होगी। जैसे - No sooner had I came to coaching than I took my seat.

Like का प्रयोग:

साधारण तुलना में इसका प्रयोग Conjunction के रूप में तब करते है जब Noun या Pronoun ही वाक्य की अंतिम शब्द हो। जैसे - He fought like a tiger.

You are brave like me.

Like के बाद आने वाला Noun या Pronoun Objective Case में रहेगा। जैसे - Like me.

As का प्रयोग:

इसका प्रयोग Conjunction के रूप में तुलना करने के लिए तब करते है जब इसके बाद Noun या Pronoun तो हो परन्तु वह वाक्य का अंतिम शब्द हो उसके बाद एक क्रिया अवश्य हो। जैसे - He fought as a tiger fights.

Do as I do.

As के बाद आने वाला Noun या Pronoun Subject Case में रहेगा। जैसे - Do as I do.

If का प्रयोग:

इसका प्रयोग संदेह दर्शाने के लिए होता है। जैसे - He asked me if I was a teacher.

Doubt के साथ इसका प्रयोग नहीं होता है।

किसी कार्य के किसी कार्य पर आधारित होने के दर्शाने के लिए इसी का प्रयोग करते है। जैसे - If you labour you will succeed.

Whether का प्रयोग:

इसका प्रयोग किसी प्रकार के प्रश्न को दर्शाने के लिए होता है। जैसे - He asked me whether this road go to college or not.

Doubt के साथ Whether का प्रयोग होगा। जैसे - I doubt whether he will come today.

किसी कार्य का किसी कार्य पर आधारित होने के दर्शाने के लिए इसका प्रयोग नहीं होता है।

Since का प्रयोग:

जब यह Conjunction का कार्य करता है तो कारण दर्शाता है।

जब यह कारण दर्शाता है वाक्य के आरम्भ में रहता है। जैसे - Since I am sick I am not going to coaching.

जब यह Conjunction का कार्य करता है पहले कारण लिखा जाता है बाद में परिणाम। जैसे - Since I am not well I shall not go.

Because का प्रयोग:

जब यह Conjunction का कार्य करता है, कारण बतलाता है।

यह कारण बताता है तो वाक्य के बीच में रहता है। जैसे - I am not going to coaching because I am sick.

जब यह जोड़ने का कार्य करता है तो पहले परिणाम बताता है, बाद में कारण। जैसे - I am not going because I am not well.

Until का प्रयोग:

जब यह Conjunction का कार्य करता है तो किसी कार्य पर समय का प्रतिबन्ध दर्शाता है। जैसे - Don't go until it is 9'o clock.

Until वाले group में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग नहीं होगा। जैसे - Don't go until it is not 9'o clock. (Wrong)

Don't go until it is 9'o clock.

Unless का प्रयोग:

इसका प्रयोग तब करते है जब कोई कार्य किसी दुसरे कार्य द्वारा प्रतिबन्ध रहती है। जैसे - Don't go unless your father allow you.

Unless वाले group में भी नकारात्मक शब्दों का आभाव रहेगा। जैसे - Don't go unless I allow.

Or का प्रयोग:

इसका प्रयोग Conjunction के रूप में तब करते है जब किसी दो में से किसी एक का चयन करना हो। जैसे - Do or die.

Lest का प्रयोग:

इसका प्रयोग किसी अशुभ से सचेत करने के लिए होता है। जैसे - Move slowly lest you should fell.

When का प्रयोग:

जब यह दो वाक्यों को जोड़ने का कार्य करता है तो दोनों में होने वाली क्रियाएँ अलग-अलग समय में हो रही होती है। जैसे - I take bath when the sun rises.

While का प्रयोग:

इसका प्रयोग तब करते है जब दो कार्य अलग-अलग समय में होकर एक ही समय में होता रहता है। जैसे - The teacher was teaching while I was writing.

As Well As का प्रयोग:

दो Subject को जोड़ने के लिए As well as का प्रयोग तब करते है जब कोई एक महत्वपूर्ण हो। जैसे - Bajpayee as well as Advani is coming.

And का प्रयोग:

इसका प्रयोग दो समान महत्व के लोगो को जोड़ने के लिए होता है। जैसे - Ram and Ravan were strong.

Due To का प्रयोग:

जब यह Conjunction का कार्य करता है तो कारण दर्शाता है। जैसे - I am not going there due to my sickness.

In Order To का प्रयोग:

इसका प्रयोग Conjunction के रूप में तब करते है जब कार्य का लक्ष्य दर्शाना हो। जैसे - I am labouring in order to pass the exam.

As Long As का प्रयोग:

इसका प्रयोग कार्य के होने के अवधी के दर्शाने के लिए होता है। जैसे - Keep learning now to live as long as you have to live.

Till का प्रयोग:

इसका प्रयोग कार्य समाप्ति के निर्धारित समय को दर्शाने के लिए होता है। जैसे - Keep suffering till your death.

I have already shared my opinion about order of conjunction in previous post. Now, here I have tried to discuss about conjunction and uses of conjunction in English grammar.
Read more

Uses of Interrogative Pronoun and Relative Pronoun in English Grammar

Thursday, September 30, 2010

What का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए निर्जीव के बदले में तब करते है जब वह वाक्य का Subject होता है। जैसे -

Pen is new. What is new?

Of Which का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए निर्जीव के बदले में तब करते है, जब निर्जीव के सम्बन्धी के सन्दर्भ में प्रश्न पूछना हो। जैसे -

The nib of the pen is golden.

Of which nib is golden?

What का प्रयोग निर्जीव के सन्दर्भ में तब भी करते है जब वह वाक्य का Object होता है। जैसे,

He is reading a book. What is he reading?

Which, इसका प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए तब करते है जब केवल प्रश्न करना हो बल्कि चयन का भाव भी छिपा हो। जैसे -

Which do you like?

Relative Pronoun

Somebody, everybody, anybody, something, everything, anything, none, anyone, someone या जिसके अंत में body के बाद यदि Relative Pronoun की आवश्यकता पड़ी तो वह Relative Pronoun, That होगा। जैसे,

Is there anyone that fight with him?

यदि प्रश्नात्मक वाक्य की आवश्यकता पड़े तो वह Relative Pronoun के रूप में That का प्रयोग करेंगे। जैसे,

Who is there that does not know Ghandhi Jee?

Superlative degree के बाद यदि कोई Relative Pronoun आये तो वह That होगा। जैसे,

Sachin is one of the best players that are playing for India.

All, some, more, most, any, enough के बाद भी यदि आएगा तो That आएगा। जैसे,

All that glitters is not gold.

Such के साथ भी उस समय That आता है जब कार्य की तीव्रता दर्शानी हो। जैसे,

He spoke in such a vain that bore me.

So के बाद That तब लगता है जब कार्य का परिणाम दर्शाना हो। जैसे,

He labours so that he may succeed.

Who का प्रयोग Relative Pronoun के रूप में तब करते है जब कार्य का करनेवाला मानव हो। जैसे,

This is the boy who helps me.

Whose का प्रयोग Relative Pronoun के रूप में तब करते है जब बात मानव की नहीं, मानव मात्र की संबंधो की हो रही हो। जैसे,

This is the boy whose father is my friend.

Whom का प्रयोग Relative Pronoun के रूप में तब करते है जब मानव किसी के कार्य से प्रभावित हो रहा हो। जैसे,

This is the boy whom the teacher loves most.

What, Relative Pronoun का कार्य करता है जो वाक्य के आरम्भ में रहता है। जैसे,

What is done is done. What is looted can't be blotted. What can't be cured must be endured.

As का प्रयोग Relative Pronoun के रूप में तब करते हैं जब तुलना का भाव छिपा हो। जैसे,Are you as old as your brother. Yes, the apple as red as the rose. No, the leaf is not as green as grass.
Read more

English Classes Followers

New English Tips

Your Opinion About English Language