Languages Tips via E-mail

Enter your email address:

Adverb and Definition of Adverb – क्रिया विशेषण

Wednesday, March 17, 2010

क्रिया विशेषण:

क्रिया का विशेषता बतलाने वाला। क्रिया के बारे में कुछ भी बोलने वाला। कभी-कभी यह Adjective के बारे में बोलता है। जैसे -

A very good boy.

कभी-कभी यह दुसरे Adverb के बारे में भी बोलता है। जैसे -

A very-very good boy.

कभी-कभी यह सम्पूर्ण वाक्य के बारे में बोलता है। जैसे -

Unfortunately I failed.

It says sometimes something about the verb, sometimes something about adjective, sometimes something about another adverb and sometimes something about the whole sentence.

Adverb of Manner:

It says the mod of the verb.

It generally answers the question 'how'.

For example - quickly, neatly, calmly etc.

Generally adverbs of manner are formed by the adding 'ly' after adjective of quality. For example -

Neat - Neatly

Quick - Quickly etc.

But sometimes they work without 'ly' in both - adverb and adjective. These are - Best, Much, Late, Last, First, Fast, Hard, Next, Back Little, Better, Good, Less etc.

Sometimes they work with 'ly' in both - adverb and adjective. These are - Yearly, Early, Daily, Weakly, Monthly etc.

Adverb of Place:

It says the place of the work. It generally answers the question 'where'. For example - Here, There, In the corner etc.

Adverb of Time:

It says the time of verb.

It generally answer the question 'when'. For example - Now, This time, Present time, Yesterday, Ago, Last day etc.

Adverb of Degree:

It says the quantity of the work. It generally answers the question 'how much'. For example - Little, A little, the little, Much, Less, Some, Enough etc.

Adverb of Reason:

It says the reason of the work. It generally answers the question 'why'. For example - Since, So, Why, That is why etc.

Adverb of Number:

It says the number of the work. It generally answers the question 'how often'. For example - Once, Twice, Thrice, Four time, Eleven time etc.

Interrogative Adverb:

It asks the question about the verb. For example - What, Where, When Why, How often, How, How long etc.
Read more

Participle – Uses of Participle in English Grammar

Tuesday, March 9, 2010

जब कभी कोई क्रिया; क्रिया रहते हुए किसी Noun या Pronoun के साथ आकर उसके बारे में कुछ बोलने के कार्य करते है, Participle कहलाते है। जैसे - A drunken man told me an interesting story.

उपयुक्त वाक्य में drunken तथा interesting क्रमशः drink तथा interest क्रिया से बना है, लेकिन क्रमशः man तथा story के साथ आकर उसके बारे में कुछ बोल रहा है अर्थात Adjective का कार्य कर रहा है, अर्थात Participle है।

Verb से निर्मित होने के कारण इसके दो रूप होते है - Present Participle and Past Participle.

Present Participle - जब कभी क्रिया के अंत में ing लगाकर उससे Adjective का काम लेते है तो उसे Present Participle कहते है। जैसे - Burning truth, Running water etc.

Past Participle - जब कभी क्रिया के अंत में D, Ed, N, NE तथा T लगाकर उससे Adjective का काम लिया जाता है तो उसे Past Participle कहते है। जैसे - Parked car, Broken plate, Dead body, Fallen tree, Burnt child etc.

Participle का प्रयोग जिसकी सेवा में होगा उसका स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो जायेगा। जैसे -

Being Sunday I did not go out. (Wrong)

Being it Sunday I did not go out. (Right)

Participle का प्रयोग उस शब्द के पहले होगा, जिसके लिए participle प्रयुक्त होगा। जैसे - The burning train, A burnt child etc.

इसके पहले कोई-न-कोई Article अवश्य रहेगा। जैसे - The burning truth, A broken chair etc.

यदि आवश्यकता पड़ी तो Present Participle के पहले Very आएगा। जैसे - A very interesting match.

यदि आवश्यकता पड़ी तो Past Participle के साथ much आएगा। जैसे - Much tired man.


Read more

वाच्य की परिचर्चा - Common Errors in Voice

Sunday, February 21, 2010

Intransitive Verb का Passive नहीं बनेगा। जैसे - Ram laughs.

जिस Active Voice का Object Reflexive Pronoun हो उसका Passive संभव नहीं। जैसे - I teach myself.

आमतौर पर Active Voice में एक Subject, एक कार्य से, एक Object प्रभावित होता है। ऐसी अवस्था में Passive बनाने हेतु Object को Subject बना देते है और Subject को Object।

Active - I read English.

Passive - English is read by me.

लेकिन यदि एक Subject को, एक कार्य से, एक से अधिक Object प्रभावित हो तो समस्या थोड़ी बढ़ जाती है। सबको Subject बना देते है परन्तु अब क्रिया Plural रहती है। जैसे -

Active - I study English, Reasoning and Math.

Passive - English, Reasoning and Math are studied by me.

लेकिन यदि एक ही कर्ता के एक ही कार्य से एक से अधिक Object प्रभावित हो और वे सब के सब सजीव रहे तो वाच्य बनाते समय ये सब के सब Subject बन जायेंगे।

Active - The teacher teaches me, you and him.

Passive - You, he and I are taught by the teacher.

लेकिन यदि एक ही Subject के एक ही कार्य से दो Object प्रभावित हो और उसमे कोई सजीव हो और कोई निर्जीव हो तो उन्हें दो प्रकार से बनाया जा सकता है।

A) हम सजीव Object को Subject बना देते है निर्जीव को वही छोड़ देते है। जैसे -

Active - The teacher teaches us grammar.

Passive - We are taught grammar by the teacher.

B) हम निर्जीव Object को Subject बना देते है, सजीव को वही छोड़ देते है। ऐसी अवस्था में सजीव Object के पहले to लगाना पड़ता है। जैसे -

Active - The teacher teaches us grammar.

Passive - Grammar is taught to us by the teacher.

जब Active Voice में एक ही कर्ता के दो अलग-अलग कार्यो से दो अलग-अलग Object प्रभावित होते है तो वाच्य बनाते समय दोनों अलग-अलग Object को दो अलग-अलग सहायक Verb चाहिए। जैसे -

Active - The high court released Bhola Ram and arrested Lalu and Rana.

Passive - Bhola Ram was released and Lalu and Rana were arrested by the high court.

आमतौर पर Passive Voice में By का प्रयोग होता है, परन्तु यह आवश्यक नहीं। Passive Voice में दूसरे Preposition भी प्रयुक्त होते हो सकते है। जैसे -

The headmaster is known to me.

I was surprised at the news.

I am pleased with you.

He was interested in politics.

एक समय ऐसा भी आता है जब Passive Voice में By कौन कहे कोई Preposition नहीं लगेगा। ऐसे दो अवास्थावों में होगा।

A) यदि Active Voice में कार्य का कर्ता सार्वजानिक हो। जैसे -

Active - People blocked the road.

Passive - The road was blocked.


इसमें Subject लिखना जरूरी नहीं होता।

B) यदि Active Voice में क्रिया से ही पता चल जाये कि कार्य करने वाला कौन है। जैसे

Active - Police arrested Advani.

Passive - Advani was arrested.

जब कभी किसी क्रिया में Preposition लगा कर किसी नए क्रिया का जन्म दिया गया हो तो Passive बनाते समय आने वाला Preposition यथा स्थान रहेगा। हमारा Preposition उसके अतिरिक्त रहेगा न कि उसके स्थान पर। जैसे-

Active - The rich laugh at the poor.

Passive - The poor are laughed at by the rich.

यदि Active Voice में Subject के साथ कोई गुण-दोष या अलंकर हो तो Passive Voice बनाते समय जबकि वह Object बन जायेगा सारे शब्दों को साथ लेकर जायेगा। जैसे -

Active - A very-very good boy helps me.

Passive - I am helped by a very-very good by.

यदि Active Voice में Object के साथ Adjective, Article तथा Adverb हो तो Passive Voice में जब वे Subject बनेगे, अपने सारे शब्दों को साथ लेकर जायेंगे। जैसे -

Active - I like a very-very laborious boy.

Passive - A very-very laborious boy is liked by me.

जो कार्य स्वतः होता है Active में रखा जाता है। जैसे -

I appeared in the exam.

जो कार्य किसी के द्वारा होता है, Passive में रखा जाता है। जैसे -

Gandhi Ji was killed by Godse.
Read more

अनिश्चित कालीन भविष्य काल और पूर्ण कालीन भविष्य काल - Uses of Future Indefinite and Future Perfect Tense

Sunday, February 7, 2010

अनिश्चित कालीन भविष्य काल - Future Indefinite Tense

जिस शब्द में गा, गे, गी रहे और वह क्रिया के अंत में रहे और क्रिया मुख्य क्रिया हो तब वह अनिश्चित कालीन भविष्य काल होगा। जैसे -

हम होंगे कामयाब। - We shall be succeed.

चिड़िया दाना लाएगी। - The bird will bring grain.

अनिश्चित कालीन भविष्य काल का प्रयोग भविष्य के कार्यों को दर्शाने के लिए होता है। जैसे - I shall come tomorrow.

Now का प्रयोग अब के अर्थ में Future Indefinite में होता है, जबकि अभी के अर्थ में Present Perfect Tense में होगा। जैसे - I shall go now.

एक वाक्य में दो बार कभी भी Shall या Will नहीं आएगा। जैसे - I shall come when you call me.

I, We के साथ Shall तथा बाकी सब के साथ Will लगता है।

Promise, word का प्रयोग होगा तो I, We के साथ Will तथा बाकी सब के साथ Shall रहेगा।

पूर्ण कालीन भविष्य काल - Future Perfect Tense

जब भविष्य में निर्धारित समय तक किसी काम के समाप्त हो जाने का बोध करवाना हो तो Future Perfect Tense का प्रयोग करते है।

I और We के साथ Shall रहेगा बाकी सबके साथ Will रहेगा।

पूर्ण कालीन भविष्य काल के साथ समय का आना नितांत आवश्यक है।

पूर्ण कालीन भविष्य काल के साथ आने वाला समय भविष्य से सम्बंधित रहेगा।

Future Perfect Tense के साथ आने वाला समय को दर्शाने के लिए By या Before आएगा।

Future Perfect Tense के साथ By का प्रयोग तब करेंगे जब भविष्य में दिए गए समय में से कार्य करने में सारे समय लग जाये, कुछ शेष न बचे। जैसे - I shall have joined a service by 2003.

Before का प्रयोग तब करते है जब कार्य करने में भविष्य के दिए गए समय से कुछ समय बच जाये। जैसे - I shall have joined service before December, 2003.




Read more

पूर्ण कालीन क्रमिक भूत काल - Uses of Past Perfect Continuous in English Grammar

Monday, January 11, 2010

पूर्ण कालीन क्रमिक भूत काल - Past Perfect Continuous:

जिस वाक्य के अंत में ता रहा था, ती रही थी, ते रहे थे, आ रहा था, आ रही थी, रहे थे इत्यादि लगा रहे और उसमे समय का आभाव हो तो उसे पूर्ण कालीन क्रमिक भूत काल से तब तक नहीं बनायेंगे जब तक इसमें समय का आभाव रहेगा। क्योंकि बिना समय के इस काल की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

इस काल में समय का होना अनिवार्य है, समय का सम्बन्ध भूत काल से रहेगा। समय को दर्शाने के लिए since या for का प्रयोग होगा। जैसे -

I had been reading for two days when I was in my school.

प्रश्न यह उत्पन्न होता है की Since या For को Past Perfect और Past Perfect Continuous में भी Present Perfect और Present Perfect Continuous में भी रखा जायेगा तो फिर हम Past Perfect Continuous का प्रयोग कब करेंगे?

उत्तर यह है की जब वाक्य में Since या For तथा समय के अतिरिक्त एक भूत कालिक वाक्य या कम से कम एक भूत कालिक शब्द दिया हो तो Since या For के साथ Present Perfect तथा Present Perfect Continuous का प्रयोग न करके Past Perfect का अथवा Past Perfect Continuous का प्रयोग करते है।

अब प्रश्न यह उत्पन्न होता है कि Since या For तथा भूत कालिक शब्दों के साथ तो Past Perfect भी आ सकता है और Past Perfect Continuous भी। तो हम कब Past Perfect का प्रयोग करें? और कब Past Perfect Continuous का?

तो उत्तर यह है कि जब भूत कालिक शब्दों या वाक्यों से पहले कोई कार्य कुछ देर चलकर समाप्त हो गया हो तो Past Perfect का प्रयोग करेंगे। जैसे -

Murariji Desai had ruled India for three year when he died.

लेकिन जब Since या For के साथ समय हो और यह दर्शाना हो कि भूत कालिक शब्द या वाक्यों के समय कोई कार्य जारी था तो Past Perfect Continuous का प्रयोग करेंगे। जैसे -

Indira Gandhi had been ruling India for many years when she was killed.

अब प्रश्न यह उठता है कि Last और Past भी दो भूत कालिक शब्द है परन्तु इसके साथ Present Perfect और Present Perfect Continuous का भी प्रयोग होता है। तब हम उन्हें कैसे अलग करेंगे?

उत्तर यह है कि जब Since या For के तुरंत बाद Last अथवा Past लगा हो, उसके बाद समय आये तो हम Present Perfect अथवा Present Perfect Continuous का प्रयोग करेंगे। जैसे -

I have been reading English for last three hours.

लेकिन यदि Last या Past का प्रयोग Since या For के बाद नहीं बल्कि Since या For के बाद आने वाले समय के बाद हो तो हम Past Perfect अथवा Past Perfect Continuous का प्रयोग करेंगे। जैसे -

I had been living in my village for two months last year.
Read more

अपूर्ण कालीन और पूर्ण कालीन भूत काल - Past Imperfect and Past Perfect Tense in English Grammar

Tuesday, December 15, 2009

We have already discussed about Past Indefinite Tense. Now, I have to share my knowledge about Past Imperfect Tense and Past Perfect Tense.

अपूर्ण कालीन भूत काल: Past Imperfect

बनाने का नियम - S + Was / Were + V1 + Ing + O

मै प्रयास कर रहा था। I was trying.

इसका एक मात्र पक्ष यह है कि यह दिखलाता है कि कोई कार्य बोले जाने के पूर्व चल रहा था, अब चल रहा है अथवा नहीं; ज्ञात नहीं है। जैसे - When I saw him he was teaching the Math.

पूर्ण कालीन भूत काल: Past Perfect

बनाने का नियम - S + Had + V3 + O

मै पाठ समझ चूका था। I had understood the lesson.

जब कभी एक वाक्य में दो बातें कही गयी हो, दोनों में दो अलग - अलग क्रियाये हो, दोनों क्रियाओ का सम्बन्ध भूत काल से हो, एक क्रिया पहले तथा एक क्रिया बाद में होती हो तो पूर्ण कालीन भूत काल का प्रयोग करते है। ऐसी अवस्था में वाक्य की संरचना इस प्रकार की जाती है -

S + Had + V2 + O + Before + S + V2 + O

मेरे स्टेशन पहुँचने से पहले गाडी खुल चुकी थी। The train had started before I reached the station.

कभी-कभी इन दो वाक्यों को जोड़ने हेतु When का भी प्रयोग होता है, ऐसी अवस्था में पहले होने वाला कार्य पहले तथा Past Perfect में लिखा जाता है, बाद में होने वाला कार्य बाद में तथा Past Indefinite में लिखा जाता है। जैसे -

He had slept when I reach there.

कभी-कभी इन वाक्यों को जोड़ने के लिए After का भी प्रयोग होता है, ऐसी अवस्था में हमें बाद में होने वाली घटना को पहले तथा Past Indefinite में रखना पड़ता है एवं पहले होने वाली घटना को Past perfect में लिखा जाता है और बाद में लिखा जाता है। जैसे -

गाडी खुलने के बाद मै स्टेशन पहुंचा। I reached the station after the train had started.

कभी-कभी इस Tense के साथ Since तथा For का भी प्रयोग होता है। जब कभी दिखलाना हो की भूत काल के किसी कार्य से पहले कोई कार्य कुछ देर तक चला, फिर समाप्त हो गया तो उसे Since या For के साथ Past Perfect में रखते है। जैसे -

I had celebrated the festival for three days before I came here.

Read more

अनिश्चित कालीन भूत काल का प्रयोग - Past Indefinite Tense in English Grammar

Friday, November 13, 2009

सकारात्मक:

बनाने का नियम -

S+V2+O

उसने दरवाजा खोला। He opened the door.

मैंने एक कलम ख़रीदा। I bought a pen.

नकारात्मक:

बनाने का नियम -

S+Did+Not+V+O

तुमने ग्लास नहीं तोड़ा। You didn't brake the glass.

प्रश्नात्मक:

बनाने का नियम -

Did+S+V+O

क्या राम स्कूल गया? Did Ram go to school?

Past Indefinite भी Present Indefinite की तरह आदत को दर्शाता है परन्तु यह उन आदतों को दर्शाता है जो पहले तो था, अब नहीं है। जैसे - I failed in English.

रश्मों, रिवाजो तथा प्रथाओं का प्रयोग Past Indefinite में भी होता है परन्तु इसमे वे प्रथाएं राखी जाती है जो पहले तो थी, अब नहीं है। जैसे - The Hindu women burnt themselves with the dead body of their husband.

इतिहास के बातों को Past Indefinite Tense में भी रखा जाता है परन्तु इसमें वे इतिहास आते है जो पहले भी थे, अब भी है। जैसे - Columbus discovered America.

यदि एक वाक्य में कई बातें कही गई हो और उनमें से एक भी भूत काल से सम्बंधित हो तो सारे क्रियाओं को Past के ही किसी Tense में रखना होगा। जैसे - The teacher said that he was going.

लेकिन यदि वाक्य में Past के साथ कोई Universal Truth हो तो Past के साथ रहने के बावजूद उसे Present Indefinite में रखना होगा। जैसे- My teacher said that the earth moves round the Sun.

एक वाक्य में दो बार Would का प्रयोग नहीं होगा। एक बार Would का प्रयोग होगा और एक बार Past Indefinite का। जैसे -

I would go if you would say. (wrong)

I would go if you said. (right)

Always, Never, Seldom, Daily, Generally, Usually के साथ अनिश्चित कालीन भूत काल का भी प्रयोग होता है परन्तु केवल तब जब ये शब्द ऐसी आदत को दर्शातें हो जो पहले तो थे, अब नहीं है। जैसे - I always feared English.

Just, Just now, At, Ever, Already, Up to, Recently के साथ Past Indefinite का प्रयोग नही होगा। जैसे -

I came just now. (wrong)

I have come just now. (right)

Last, Past, Ago, Before, Yesterday, Than के साथ अनिश्चित कालीन भूत काल का प्रयोग होगा। जैसे -

I have come yesterday. (wrong)

I came yesterday. (right)

यदि कोई कार्य बोले जाने के पूर्व समाप्त हो गया हो और उसका प्रभाव भी समाप्त हो गया हो तो उसे Past Indefinite में रखते हैं। जैसे - It rained yesterday.

जब एक वाक्य में दो बातें कही गई हो, उनमें दो अलग-अलग वेर्ब हो, दोनों का सम्बन्ध Past Tense से हो तो एक क्रिया पहले तथा एक क्रिया बाद में होती हो तो पहले होनी वाली क्रिया Past Perfect में राखी जाती है और बाद में होने वाली Verb अनिश्चित कालीन भूत काल में। जैसे - The train had started before I reached the station.
Read more

English Classes Followers

New English Tips

Your Opinion About English Language