Languages Tips via E-mail

Enter your email address:

अंग्रेजी ग्रामर में अनिश्चित कालीन वर्तमान काल - Uses of Present Indefinite Tense

Saturday, August 8, 2009

कोई भी Tense के लिए verb मुख्य क्रिया में होनी चाहिए। इसके अंत में ता, ते, ती है होते है। जैसे -
हमलोग हिसाब जानते है। - We know mathematics.
तुम हल्ला करते हो। - You make a noise.

प्रश्नात्मक वाक्य में Do/Does लगते है जिसके चलते Verb में S या ES नही लगाया जाता है।

Do/Does+S+Principal Verb+O+?

क्या मै अंग्रेजी सीखता हूँ? - Do I learn English?
क्या वह गीत गता है? - Does he sing a song?

नकारात्मक वाक्य में Don't/Doesn't लगते हैं जिसके चलते Verb में S या es नही लगाया जाता है।

S+Do/Does+not+V+O.

राम स्कूल नहीं जाता है। - Ram doesn't go to school.
तुम हल्ला नहीं करते हो। - You don't make a noise.

किसी के आदत को दर्शाने के लिए Present Indefinite का प्रयोग होगा।

रश्मो, रिवाजो तथा प्रथाओ को दर्शाने के लिए इसी Tense का प्रयोग होता है। जैसे - Hindu girls tie Rakhi to their brother.

इतिहास के बातों को इसी में रखा जाता है। जैसे - Bharat goes to forest to bring Ram to Ayodhya.

(Universal Truth) शास्वत सत्य इसी Tense में रखे जाते है। जैसे - The sun rises in the east.

यदि एक वाक्य में एक से अधिक क्रिया हो और वे एक के बाद एक routine way वे में हो तो सारे के सारे क्रियायें Present Indefinite में होंगे। जैसे - We put water in a bottle, we boil the water. Then we take tea and sugar. Then we pow it in the cup. Then we make milk and take it.

Commentary को भी Present Indefinite में ही रखा जाता है। जैसे - Kapil throws the ball.

भविष्य में होने वाले वैसे कार्य जो निश्चित है, अटल है Present Indefinite में रखे जाते है। जैसे - Kamal visits Bihar very soon.

किसी भी लेखक की बात को दोहराने के लिए इसी Tense का प्रयोग करते है। जैसे - Valmiki says in the Ramayana.

एक वाक्य में दो बार Shall या Will नहीं लगेगा। एक बार Shall या Will लगेगा और एक बार Present Indefinite अब प्रश्न यह उत्पन्न होता है कि Present Indefinite कहाँ लगेगा और Future Indefinite कहाँ, यानि Shall/Will कहाँ?

तो उत्तर यह है की वाक्य के जिस क्षेत्र में What, Whatever, When, Whenever, Where, Wherever, As Soon As, As Long As, Till, Untill, Of, Unless, After, Before आदि लगा हो, उस क्षेत्र में Present Indefinite लगेगा। शेष में Shall या Will जैसे - I shall help you whenever you call.

Always, Never, Seldom, Often, Sincerely, Every day आदि शब्दों के साथ Present Indefinite का प्रयोग होता है। ये सभी शब्द आदत दर्शाते है और आदत में सदा Present Indefinite लगता है। जैसे - I always come late.

1 comments:

anupam said...

I was facing a lot of trouble explaining this simplest form of tense to my kid in hindi/English, this article solved the entire issue. Thanks.

English Classes Followers

New English Tips

Your Opinion About English Language