Languages Tips via E-mail

Enter your email address:

Practices of Preposition in English Grammar

Thursday, January 20, 2011

Practices of Preposition in English Grammar:

In/Within:

इन दोनों का प्रयोग Present Indefinite, Present Imperfect, Past Indefinite, Past Imperfect, Future Indefinite, Future Imperfect के साथ तब करते जब समय की अवधी दी गयी हो।

In: इन 6 Tense के साथ इसका प्रयोग तब करते है जब दी गयी अवधी से पूरा समय व्यतीत हो जाए। जैसे - I shall teach you in four months.

Within: इसका प्रयोग उपयुक्त 6 Tense के साथ तब करते है जब दिए गए अवधी में से कार्य करने में कुछ समय बचा लिया जाये। जैसे - I shall finish your batch within four months.

At/In

At: मोहल्ला, क़स्बा, गाँव तथा छोटे - छोटे शहरों के नाम के पहले at लगता है। जैसे - At Kankarbagh, At Bihta etc.

In: बड़े-बड़े शहरों, जिला, मुख्यालयों, राज्यों तथा देशों के नाम के पहले इसका प्रयोग होता है। जैसे - In Patna, In Vaishali, In Bihar, In Asia, In India etc.

लेकिन यदि Mohalla, Village, Kashba, Town स्वयं लिखा हो तो सबमें in लगेगा। जैसे - I live in a village.

यदि दो (in) के अधिकारों एक दुसरे के विरुद्ध आये तो उनमें से कम महतवपूर्ण को at लेना होगा। जैसे - Nehru was born at Alahabad and he was living in Delhi.

By/In/On

By: जब कभी यात्रा के साधन ऐसे हो जो यात्री को अपने सीमाओं में रखकर यात्रा करवाते हो तो by का प्रयोग किया जाता है। जैसे - I shall go by train/bus/aeroplane etc.

In: उपयुक्त साधन में इसका प्रयोग तब करते है जब यात्रा के साधन अपने हो। जैसे - I shall go in my car.

On: इसका प्रयोग तब करते है जब यात्रा के साधन यात्री को उन्मुक्त रूप से, स्वतंत्र रूप से यात्रा करते हो। जैसे - On foot, on Camel, On Elephant, on By-cycle etc.

Of/From

Of: जब निर्माता वस्तु अपने अस्तित्व को कायम रखते हुए किसी वस्तु का निर्माण करता है तो Of का प्रयोग करते है। जैसे - My shoes are made of lather.

From: जब निर्माता वस्तु किसी के निर्माण हेतु अपने अस्तित्व का विनाश कर लेता है तो उसके लिए from का प्रयोग करते है। जैसे- Coal is made from wood.

Wine is made from graves.

About

लगभग। जैसे - I am about 18 year old.

के बारे में। जैसे - I was talking about Mr. Bajpayee.

Upon

जब कोई वस्तु या व्यक्ति निचे से ऊपर उठाकर कहीं रखा जाता है तो इसके लिए upon का प्रयोग करते है। जैसे, The lion jumped the dear.

Beneath/Below/Under

Beneath: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के निचे हो ऊपर वाले वस्तु के स्पर्श में हो तो इसका प्रयोग करते है। जैसे - Shankar was laying beneath the feet of Kali.

Below: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के निचे हो परन्तु ऊपर वाले वस्तु के स्पर्श में नहीं हो तो इसका प्रयोग करते है। जैसे - We are sitting below the fan.

Under: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के निचे भी हो ऊपर वाले वस्तु के स्पर्श में भी हो तथा ऊपर वाले वस्तु से कम-से-कम दो दिशाओं से घिरा हुआ भी हो तो इसका प्रयोग करते है। जैसे - The Ganga follows under the bridge.

Across

जब कोई वस्तु या व्यक्ति किसी वस्तु के एक छोड़ से दुसरे छोड़ तक ऊपर-ही-ऊपर गति के साथ जाती है तो इसका प्रयोग होता है। जैसे - He swims across the river.

Read more

Preposition and Uses of Preposition in English Grammar

Friday, December 17, 2010

Use of Preposition:

in/into - में

in: जब कोई वस्तु या व्यक्ति किसी सीमा रेखा में पहले से मौजूद हो तो उसके लिए in का प्रयोग करते है। जैसे - We were sitting in the room.

into: जब कोई वस्तु या व्यक्ति गति के साथ किसी सीमा रेखा में प्रवेश करती है तो उसके लिए into का प्रयोग करते है। जैसे - She jumped into the river.

Between/Among - बीच में


Between - जब कोई वस्तु या व्यक्ति दो वस्तु या व्यक्ति के बीच में हो तो between का प्रयोग करते है। जैसे - I was sitting between the door and the table.

Among - जब कोई वस्तु या व्यक्ति दो से अधिक वस्तु या व्यक्ति के बीच में हो तो among का प्रयोग करते है। जैसे - There are many thieves among the politicians.


With/By/From - से

with: जब कोई कार्य शारीर के किसी अंग या किसी वस्तु की सहायता से की जाती है तो इसका प्रयोग करते है। जैसे - I write with a pen.

by: जब कोई कार्य मानव द्वारा सम्पादित होती है तो उसे दर्शाने के लिए by का प्रयोग करते है। जैसे - Gandhi Ji was killed by Nathu Ram Godse.

from: जब कोई किसी से जुदा होता है तो जुदाई को दर्शाने के लिए from का प्रयोग करते है। जैसे - I am coming from my hostel.


On/Above/Over - पर, ऊपर

on: जब कोई वस्तु या व्यक्ति किसी वस्तु या व्यक्ति के ऊपर भी रहे और नीचे वाले वस्तु को स्पर्श करे तो इसका प्रयोग होता है। जैसे - I was sitting on the table.

above: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के ऊपर भी रहे तथा निचे वाले वस्तु के स्पर्श में भी नहीं रहे तो इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे - There is a fan above us.

over: जब कोई वस्तु किसी वस्तु के ऊपर भी रहे नीचे वाले वस्तु के स्पर्श में नहीं रहे तथा निचे वाले वस्तु को कम से कम दो दिशाओं से घेरे हुए भी रहें तो इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे - There is a bridge over the Gangas.


For/Since - से

for: जो शब्द Plural बन जाये तथा common noun रहे उसमे for लगेगा। Present perfect, present perfect continuous, past perfect, past perfect continuous के साथ for का प्रयोग तब करते है, जब समय की अवधि दी गयी हो। जैसे - I have been reading here for four months.

since: जो शब्द plural बनें तथा proper noun रहे उसमे since लगेगा। जैसे १९४७ निश्चित समय के लिए। इसका प्रयोग present perfect, present perfect continuous, past perfect, past perfect continuous के साथ तब करते है जब समय निश्चित हो। जैसे - I have been coming here since 21st July.


By/Before

by: future perfect में इसका प्रयोग तब करते है जब दिए गए समय में से कार्य करने में कोई समय बचे। जैसे - I shall have finished this work Monday.

before: इसका प्रयोग future perfect में तब किया जाता है जब दिए गए समय में से कार्य करने में कुछ समय बच जाये। जैसे - I shall have finished my work before Monday.

From

इसका प्रयोग future perfect continuous में कार्य के आरम्भ होने के समय को दर्शाने के लिए होता है। जैसे - I shall have been doing the job from next year.


By/Before/In/Within

इन चारो का प्रयोग present indefinite, present imperfect, past indefinite, past imperfect, future indefinite, future imperfect के साथ समय दर्शाने के लिए होता है।


By/Before

इन दोनों का प्रयोग present indefinite, present imperfect, past indefinite, past imperfect के साथ समय दर्शाने के लिए होता है।

By: present indefinite, present imperfect, past indefinite, past imperfect, future indefinite, future imperfect के साथ निर्धारित समय को दिखलाने के लिए तब करते है जब दिए गए समय से कार्य करने में सारा समय लग जाए। जैसे - I am coming by Sunday.

Before: इसका प्रयोग present indefinite, present imperfect, past indefinite, past imperfect, future indefinite, future imperfect के साथ तब करते है जब यह दिखलाना हो की कार्य करने में निश्चित समय से कुछ समय बचा लिया गया हो जैसे - I am coming before Sunday.
Read more

Conjunction and Uses of Conjunction in English Grammar

Tuesday, November 2, 2010

Conjunction:

Conjunction is a word that joins word or sentences.

Kinds of Conjunction:

Co-Ordinate: ऐसे Conjunction जो एक ही प्रकार के शब्दों को जोड़ते है co-ordinate Conjunction कहलाते है। जैसे - Yet, Till, But, Or, And etc.

Sub-Ordinate: यह ऐसा Conjunction है जो भिन्न-भिन्न जाति के parts of speech को जोड़ता है। जैसे - That, Which, Who, When etc.

Co-Relative: यह एक ऐसा Conjunction है जो स्वयं में रहकर जोड़ने का काम करता है। यह भी स्वजाति को जोड़ता है। यानी की Verb-Verb को, Noun-Pronoun or Noun, Adjective-Adjective को। जैसे - Both...and, Either...or, Neither...nor etc.

Use of Conjunction:

As Soon As का प्रयोग:

इसका प्रयोग सकारात्मक अभिप्राय में होता है। जैसे - As soon as the thief saw the police he ran way.

इसका प्रयोग सभी Tense में होता है। जैसे - As soon as the boy look the teacher he stands up.

इसके वाक्य की संरचना सकारात्मक जैसी होगी। जैसे - As soon as I come to coaching I take seat.

No Sooner Than का प्रयोग:

इसका प्रयोग नकारात्मक अभिप्राय में होता है। जैसे - No sooner than the thief seen the police than he run way.

इसका प्रयोग केवल Past Tense में होता है। जैसे - No sooner had the boy seen the teacher than he entered the class.

इसकी वाक्य की संरचना प्रश्नात्मक जैसी होगी। जैसे - No sooner had I came to coaching than I took my seat.

Like का प्रयोग:

साधारण तुलना में इसका प्रयोग Conjunction के रूप में तब करते है जब Noun या Pronoun ही वाक्य की अंतिम शब्द हो। जैसे - He fought like a tiger.

You are brave like me.

Like के बाद आने वाला Noun या Pronoun Objective Case में रहेगा। जैसे - Like me.

As का प्रयोग:

इसका प्रयोग Conjunction के रूप में तुलना करने के लिए तब करते है जब इसके बाद Noun या Pronoun तो हो परन्तु वह वाक्य का अंतिम शब्द हो उसके बाद एक क्रिया अवश्य हो। जैसे - He fought as a tiger fights.

Do as I do.

As के बाद आने वाला Noun या Pronoun Subject Case में रहेगा। जैसे - Do as I do.

If का प्रयोग:

इसका प्रयोग संदेह दर्शाने के लिए होता है। जैसे - He asked me if I was a teacher.

Doubt के साथ इसका प्रयोग नहीं होता है।

किसी कार्य के किसी कार्य पर आधारित होने के दर्शाने के लिए इसी का प्रयोग करते है। जैसे - If you labour you will succeed.

Whether का प्रयोग:

इसका प्रयोग किसी प्रकार के प्रश्न को दर्शाने के लिए होता है। जैसे - He asked me whether this road go to college or not.

Doubt के साथ Whether का प्रयोग होगा। जैसे - I doubt whether he will come today.

किसी कार्य का किसी कार्य पर आधारित होने के दर्शाने के लिए इसका प्रयोग नहीं होता है।

Since का प्रयोग:

जब यह Conjunction का कार्य करता है तो कारण दर्शाता है।

जब यह कारण दर्शाता है वाक्य के आरम्भ में रहता है। जैसे - Since I am sick I am not going to coaching.

जब यह Conjunction का कार्य करता है पहले कारण लिखा जाता है बाद में परिणाम। जैसे - Since I am not well I shall not go.

Because का प्रयोग:

जब यह Conjunction का कार्य करता है, कारण बतलाता है।

यह कारण बताता है तो वाक्य के बीच में रहता है। जैसे - I am not going to coaching because I am sick.

जब यह जोड़ने का कार्य करता है तो पहले परिणाम बताता है, बाद में कारण। जैसे - I am not going because I am not well.

Until का प्रयोग:

जब यह Conjunction का कार्य करता है तो किसी कार्य पर समय का प्रतिबन्ध दर्शाता है। जैसे - Don't go until it is 9'o clock.

Until वाले group में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग नहीं होगा। जैसे - Don't go until it is not 9'o clock. (Wrong)

Don't go until it is 9'o clock.

Unless का प्रयोग:

इसका प्रयोग तब करते है जब कोई कार्य किसी दुसरे कार्य द्वारा प्रतिबन्ध रहती है। जैसे - Don't go unless your father allow you.

Unless वाले group में भी नकारात्मक शब्दों का आभाव रहेगा। जैसे - Don't go unless I allow.

Or का प्रयोग:

इसका प्रयोग Conjunction के रूप में तब करते है जब किसी दो में से किसी एक का चयन करना हो। जैसे - Do or die.

Lest का प्रयोग:

इसका प्रयोग किसी अशुभ से सचेत करने के लिए होता है। जैसे - Move slowly lest you should fell.

When का प्रयोग:

जब यह दो वाक्यों को जोड़ने का कार्य करता है तो दोनों में होने वाली क्रियाएँ अलग-अलग समय में हो रही होती है। जैसे - I take bath when the sun rises.

While का प्रयोग:

इसका प्रयोग तब करते है जब दो कार्य अलग-अलग समय में होकर एक ही समय में होता रहता है। जैसे - The teacher was teaching while I was writing.

As Well As का प्रयोग:

दो Subject को जोड़ने के लिए As well as का प्रयोग तब करते है जब कोई एक महत्वपूर्ण हो। जैसे - Bajpayee as well as Advani is coming.

And का प्रयोग:

इसका प्रयोग दो समान महत्व के लोगो को जोड़ने के लिए होता है। जैसे - Ram and Ravan were strong.

Due To का प्रयोग:

जब यह Conjunction का कार्य करता है तो कारण दर्शाता है। जैसे - I am not going there due to my sickness.

In Order To का प्रयोग:

इसका प्रयोग Conjunction के रूप में तब करते है जब कार्य का लक्ष्य दर्शाना हो। जैसे - I am labouring in order to pass the exam.

As Long As का प्रयोग:

इसका प्रयोग कार्य के होने के अवधी के दर्शाने के लिए होता है। जैसे - Keep learning now to live as long as you have to live.

Till का प्रयोग:

इसका प्रयोग कार्य समाप्ति के निर्धारित समय को दर्शाने के लिए होता है। जैसे - Keep suffering till your death.

I have already shared my opinion about order of conjunction in previous post. Now, here I have tried to discuss about conjunction and uses of conjunction in English grammar.
Read more

Uses of Interrogative Pronoun and Relative Pronoun in English Grammar

Thursday, September 30, 2010

What का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए निर्जीव के बदले में तब करते है जब वह वाक्य का Subject होता है। जैसे -

Pen is new. What is new?

Of Which का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए निर्जीव के बदले में तब करते है, जब निर्जीव के सम्बन्धी के सन्दर्भ में प्रश्न पूछना हो। जैसे -

The nib of the pen is golden.

Of which nib is golden?

What का प्रयोग निर्जीव के सन्दर्भ में तब भी करते है जब वह वाक्य का Object होता है। जैसे,

He is reading a book. What is he reading?

Which, इसका प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए तब करते है जब केवल प्रश्न करना हो बल्कि चयन का भाव भी छिपा हो। जैसे -

Which do you like?

Relative Pronoun

Somebody, everybody, anybody, something, everything, anything, none, anyone, someone या जिसके अंत में body के बाद यदि Relative Pronoun की आवश्यकता पड़ी तो वह Relative Pronoun, That होगा। जैसे,

Is there anyone that fight with him?

यदि प्रश्नात्मक वाक्य की आवश्यकता पड़े तो वह Relative Pronoun के रूप में That का प्रयोग करेंगे। जैसे,

Who is there that does not know Ghandhi Jee?

Superlative degree के बाद यदि कोई Relative Pronoun आये तो वह That होगा। जैसे,

Sachin is one of the best players that are playing for India.

All, some, more, most, any, enough के बाद भी यदि आएगा तो That आएगा। जैसे,

All that glitters is not gold.

Such के साथ भी उस समय That आता है जब कार्य की तीव्रता दर्शानी हो। जैसे,

He spoke in such a vain that bore me.

So के बाद That तब लगता है जब कार्य का परिणाम दर्शाना हो। जैसे,

He labours so that he may succeed.

Who का प्रयोग Relative Pronoun के रूप में तब करते है जब कार्य का करनेवाला मानव हो। जैसे,

This is the boy who helps me.

Whose का प्रयोग Relative Pronoun के रूप में तब करते है जब बात मानव की नहीं, मानव मात्र की संबंधो की हो रही हो। जैसे,

This is the boy whose father is my friend.

Whom का प्रयोग Relative Pronoun के रूप में तब करते है जब मानव किसी के कार्य से प्रभावित हो रहा हो। जैसे,

This is the boy whom the teacher loves most.

What, Relative Pronoun का कार्य करता है जो वाक्य के आरम्भ में रहता है। जैसे,

What is done is done. What is looted can't be blotted. What can't be cured must be endured.

As का प्रयोग Relative Pronoun के रूप में तब करते हैं जब तुलना का भाव छिपा हो। जैसे,Are you as old as your brother. Yes, the apple as red as the rose. No, the leaf is not as green as grass.
Read more

संज्ञा की परिचर्चा - Common Errors in Noun

Sunday, July 18, 2010

Common Errors in Noun:

Study गलत है, सही है - Studies. जैसे -

Our only duty is studies.

Study - अध्ययन कक्ष भी होता है।

Family member गलत है, सही है - The member of the family.

Copy गलत है, सही है - Copy book.

Inning गलत है, सही है - Innings.

Clothing गलत है, सही है Clothing.

Note: Cloth - कपड़ा, Cloths - सिला हुआ कपड़ा।

क्रय एवं विक्रय योग्य वस्तु के रूप में Ground गलत है, सही है -A plot of ground.

Weddings गलत है, सही है -Wedding.

Wed - विवाह करना

Theater देखने के अभिप्राय में गलत है। जैसे -

I am going to watch the theater. (wrong)

I am going to watch the Play. (right) नाटक

Boarding गलत है, सही है - Boarding house.

व्यक्ति के लिए Typewriter गलत है, सही है - Typist.

Cook - खाना बनाना/ बनानेवाला

Bloating मिटाना, गलत है, सही है - Blotting paper.

Droughts गलत है, सही है - Drought.

Half paint गलत है, सही है - Shirts.

Tranquility गलत है, सही है - Tranquilities.

Sign गलत है, सही है - Signature - हस्ताक्षर

Ricket गलत है, सही है Rickets - बीमारी

Companionship गलत है, सही है Company- सौहार्द

जैसे - A man is known by company, he clues.

Look गलत है, सही है Looks

Thank गलत है, सही है - Thanks.

Congratulation गलत है, सही है - Congratulations.

Surrounding गलत है, सही है - Surroundings.

Menkind गलत है, सही है - Mankind.

Meals गलत है, सही है - Meal.

भारतीय अंग्रेजी पढ़ाने वाले के लिए English Teacher गलत है, सही है - The teacher of English language.

सच बोलने की अंग्रेजी Speak the truth है इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। जैसे-

He tells the truth. (wrong)

He speaks the truth. (right)

झूठ बोलने की अंग्रेजी Tell a lies है इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा। जैसे -

She tells the lies. (wrong)

She tells a lies. (right)

Remaining (Adjective) Noun के रूप में गलत है, सही है, Remainings (अवशेष), Remain - बचना

Noun के रूप में Regard प्रतिष्ठा गलत है, सही है Regards जैसे - With Regards.

Arrear गलत है, सही है Arrears (बकाया राशि) इसमें Amount नहीं जुटेगा।

Off Springs गलत है, सही है - Off Springs.

Order (आदेश देना) गलत है, सही है Orders (आदेश).

Perfumeries गलत है, सही है Perfumery (सुगंध).

Billiard गलत है, सही है Billiards (खेल).
Read more

How to Place Number in English Grammar?

Wednesday, July 7, 2010

N1 - संसार के वैसे सारे वस्तु जो दो एक ही प्रकार के अंगो से मिलकर बने हो, एक अंग अलग हो जाने पर बिलकुल बेकार हो जाते है, Plural समझे जाते है परन्तु यदि उनमें A Pair Of जोड़ दिया जाए तो वह Singular हो जायेगा। और अपने साथ Singular Verb लेगा। जैसे - A pair of shoes is missing.

N2 - शरीर के वैसे अंग जो सम्पूर्ण शरीर में केवल एक होते है, Singular समझे जाते है। जैसे - Nose, Tongue etc.

N3 - शरीर के वैसे सारे अंग जो सम्पूर्ण शरीर में दो होते है परन्तु अकेले भी कार्य करने में सक्षम होते है जब अकेले होते है Singular समझे जाते है और जब दो होते है Plural समझे जाते है। जैसे -

We have two hands but the beggar has only one hand.

N4 - यदि सम्पूर्ण केश की बात हो रही हो तो अगणनीय होने के कारण Singular समझा जाता है। जैसे -

Her hair is shining.

N5 - लेकिन यदि केश इतने कम हो जाए कि उनकी गणना समझा जाए तो जब वे एक रहेंगे, Singular रहेंगे, एक से अधिक रहेंगे Plural रहेंगे। जैसे -

Your one hair is white but my five hairs are white.

N6 - Alms, Riches, Eaves पहले Singular समझे जाते थे अब Plural हो गए है। जैसे - Riches have wings

N7 - अध्ययन के विषय Singular होते है और Singular Verb लेते है। जैसे - Mathematics, Economics etc.

N8 - लेकिन यदि अध्ययन का विषय किसी के निजी सम्पति के रूप में आये तो वह Plural होता है। जैसे - The mathematics of S. C. Sinha is are good.

N9 - Bricks तथा Stone Singular है, Singular Verb लेते है। जैसे - The bricks of my house is strong.

N10 - लेकिन यदि Bricks तथा Stone को भवन बनाने की सामग्री के रूप में प्रयोग किया जाए तो वह Plural हो सकता है। जैसे - There were bricks biting on the road of Secretariat.

N11 - Police Plural है Plural verb लेता है परन्तु इसके Singular बनाने के लिए इसमें Man जोड़ना पड़ता है। जैसे - Police are corrupt. But,

The police man is honest.

N12 - समस्या तब उत्पन्न होती है जब एक से अधिक की बात हो क्योंकि तब हमें लिखना पड़ता है। जैसे - Two police men are watching.

N13 - Poetry सदा Singular है इसका Plural संभव नहीं। यदि Plural की आवश्यकता पड़े तो poem की शरण में जायेंगे, क्योंकि इसका Plural संभव है। जैसे -

The poetry is nice.

The poem is nice.

Poems are nice.

N14 - जब कभी Adjective के पहले The लगाकर उसे जाती भर का बोध करवाया जाय तो वह Plural जाना जाता है Plural Verb लेता है People नहीं लेता है। जैसे -

The sicks are weak. (wrong)

The sick is weak. (wrong)

The sick people are weak. (wrong)

The sick are weak. (right)

N15 - कुछ Noun ऐसे है जो सदा Singular होते है, यदि उनके अंत में S लगा भी दिया जाय तो भी वे Plural नहीं बनते उनका अर्थ बदल जाता है। जैसे -

Iron - लोहा, Irons - बेडी

Copper - ताम्बा, Coppers - सिक्का

Sand - बालू, Sands - रेगिस्तान

Number - संख्या, Numbers - कविता

Custom - प्रथा, Customs - चुंगी

Land - धरती, Lands - देश

Pain - दर्द, Pains - प्रयास

Powder - चूर्ण, Powders - खुराक

Air - हवा, Airs - अहंकार

Wood - लकड़ी, Woods - जंगल

Alphabet - वर्णमाला, Alphabets - भाषा

Abuse - गाली, Abuses - कुप्रयोग

Water - जल, Waters - समुद्र

Colour - रंग, Colours - झंडा

N16 - आमतौर पर Ry से अंत होने वाले शब्द Singular होते है। जैसे - Scenery, Crockery etc.

N17 - परन्तु Poultry, Gentry, Peasantry अपने अंत में Ry लेने के बावजूद Plural होते है। जैसे -

Gentry are coming.

N18 - One + Of + P.C.N = Plural countable Noun. E.g. - One of buildings.

N19 - Cross roads - Singular है, Singular Verb लेता है। जैसे - Cross roads is busy.

N20 - Advice - uncountable noun है इसलिए इसका Plural संभव नहीं है, लेकिन यदि इसमें A piece of जोड़ दिया जाए तब ये Countable बन जाता है और जब यह Countable बन जाता है तो इसका Plural संभव हो जाता है। जैसे -

Advice was good.

A piece of advice was good.

Two pieces of advice were given.

N21 - Mischief भी uncountable होने के कारण Singular है परन्तु इसमें an act of जोड़कर इन्हें Countable बनाया जा सकता है और जब Countable बनाया जा सकता है तब Plural भी बनाया जा सकता है। जैसे -

Mischief is bad.

An act of mischief is bad.

Two acts of mischief were made.

N22 - Bread भी Uncountable होने के कारण Singular रहता है परन्तु इसे countable बना कर plural बनाया जा सकता है। जैसे -

Bread is hot.

A loaf of bread is needed.

A loafs of bread bread are needed.

N23 - Dregs - material noun होने के बावजूद Plural है, और Plural Verb लेता है। जैसे -

Dregs are stinking.

N24 - जब मापक के रूप में Foot तथा Feet का प्रयोग किया जाए तो इन दोनों में कोई सम्बन्ध नहीं रह जाता। ऊंचाई मापने के लिए Foot का प्रयोग करेंगे जबकि लम्बाई, गहराई तथा Sloping मापने के लिए Feet का प्रयोग करेंगे। जैसे -

The snake was five feet long.

It is the second chapter of number. It is the complete study of uses of number in English grammar.
Read more

Number (वचन) – Uses of Number in English Grammar

Tuesday, June 22, 2010

Noun का जन्म प्रायः Singular रूप में होता है उसके Plural बनाये जाते है जिनके कई नियम है जो निम्नलिखित है:

N1 - आमतौर पर Singular Noun के अंत में S लगाकर उसका Plural बनाया जाता है। जैसे -

Hand - Hands

Pen - Pens

Table - Tales

Car - Cars

N2 - यदि किसी शब्द के अंत में S, Sh, SS, X, Z या Ch लगा रहे तो उसे Plural बनाने के लिए उसके अंत में es जोड़ा जाता है। जैसे -

Ass - Asses

Bus - Buses

Topaz - Topazes

Box - Boxes

Torch - Torches

नोट: लेकिन यदि किसी शब्द के अंत में Ch तो हो परन्तु उसका उच्चारण (का) जैसा हो तो केवल S लगाकर काम चलाना पड़ता है। जैसे -

Stomach - Stomachs

Monarch - Monarchs

N3 - जो मूलतः Noun हो और जिस Singular शब्द के अंत में F या Fe हो तो उसके प्लूरल बनाने के लिए F या Fe को हटा देते है बदले में Ves जोड़ते है। जैसे -

Wife - Wives

Leaf - Leaves

नोट: लेकिन इन शब्दों के अंत में Fe या F रहने का बावजूद हम Plural बनाने के लिए F या Fe को हटाते नहीं है बल्कि S जोड़कर काम चला लेते है क्योंकि ये शब्द मूलतः Noun नहीं है। ये शब्द है:

Belief - Beliefs

Grief - Griefs

Safe - Safes

Brief - Briefs

Gulf - Gulfs

N4 - जिस Singular शब्द के अंत में Y हो और Y से पहले Consonant हो तो Plural बनाने हेतु Y को हटा देते है बदले में Ies लगते है। जैसे -

Army - Armies

Lady - Ladies

N5 - लेकिन यदि किसी शब्द के अंत में Y हो और Y के पहले Vowel हो तो केवल S लगाकर Plural बनाते है। जैसे -

Boy - Boys

Day - Days

N6 - वैसे शब्द जिनके अंत में O हो तथा O से पहले Consonant हो तो उसे Plural बनाने के लिए उसके अंत में Es जोड़ा जाता है। जैसे -

Hero - Heroes

Mango - Mangoes

N7 - यदि किसी Singular शब्द के अंत में O हो और O से पहले Vowel हो तो केवल S लगाकर Plural बनाया जाता है। जैसे -

Zoo - Zoos

Portfolio - Portfolios

N8 - लेकिन तकनिकी शब्दावली में यदि O से पहले Consonant हो तो भी हम केवल S लगाकर Plural बनाते है। जैसे -

Photo - Photos

Dynamo - Dynamos

N9 - अंग्रेजी में कुछ ऐसे भी शब्द है जो औरो के भाँती अंग्रेजी में प्रवेश तो कर गए है परन्तु अंग्रेजी के सिद्धांत को नहीं मानते वे अपना सिद्धांत अपने साथ लेकर आते है। जैसे -

Child - Children

Man - Men

Woman - Women

Tooth - Teeth

Mouse - Mice

Goose - Geese

Foot - Feet

N10 - वैसे Compound Noun जो अपने बीच में Hyphen नहीं लेते, अपने Plural बनाने हेतु अपने अंत में S लेते है। जैसे -

Cup full - Cup fulls

Hand full - Hand fulls

N11 - वैसे Compound Noun जो Hyphen के द्वारा विभक्त होते है अपने सबसे महत्वपूर्ण भाग का Plural बनाकर सब का Plural बनाते है. जैसे -

Arm-chair - Arm-chairs

Tooth-brush - Tooth-brushes

Pass-book - Pass-books

Class-room - Class-rooms

Ticket-collector - Ticket-collectors

N12 - वैसे Compound Noun जिनका कोई कोई भाग Preposition है उनके Plural बनाने के लिए Preposition से पूर्व में आने वाले शब्द का Plural बनाया जाता है। जैसे -

Father-in-law - Fathers-in-law

Passer-by - Passers-by

Hanger-on - Hangers-on

N13 - वैसे Compound Noun जिसका कोई कोई भाग Man या Woman हो के Plural बनाने के लिए हमें सम्पूर्ण का Plural बनाना पड़ता है। जैसे -

Man-servant - Men-servants

Woman-engineer - Women-engineers

N14 - लेकिन यदि Compound Noun में Man या Woman हो परन्तु जिसके लिए Compound Noun का प्रयोग किया जाये वह स्वयं Man या Woman नहीं हो तो हमें Man या Woman का नहीं शेष का प्लूरल बनाना पड़ेगा। जैसे -

Man-eater - Man-eaters

Woman-hater - Woman-haters

N15 - वैसे Compound Noun जो एक से अधिक पदों से मिलकर बने हो अपने Plural बनाने हेतु सम्पूर्ण भाग का Plural बना लेते है। जैसे -

Lord-justice - Lords-justices

Lord-governor - Lords-governors

Knight-temper - Knights-tempers

N16 - वैसे Compound Noun जिसका कोई कोई भाग Noun के अतिरिक्त दुसरे Parts of Speech हो तो उसके Plural बनाने हेतु केवल Noun का Plural बना लिया जाता है। जैसे -

High-way - High-ways

Push-back - Push-backs

N17 - वैसे Latin शब्द जिसके अंत में Us लगा हो के Plural बनाने हेतु Us को हटाकर I लगा देते है। जैसे -

Fungus - Fungi

Radius - Radii

Syllabus - Syllabi

Locus - Loci

N18 - वैसे Latin शब्द जिसके अंत में Is हो उसे Plural बनाने हेतु Is को हटाकर Es लगाते है। जैसे -

Basis - Bases

Crisis - Crises

Thesis - Theses

Axis - Axes

N19 - वैसे Latin शब्द जिसके अंत में On लगा हो के Plural बनाने हेतु On को हटाकर A लगा देते है। जैसे -

Criterion - Criteria

Phenomenon - Phenomena

N20 - संसार के वैसे सारे वास्तु जो दो एक ही प्रकार के अंगो से मिलकर बने हो एक अंग अलग हो जाने पर बिलकुल बेकार हो जाते हो Plural समझे जाते है और Plural Verb लेते है। जैसे -

Scissors, Trousers, Shoes etc.
Read more

English Classes Followers

New English Tips

Your Opinion About English Language