Languages Tips via E-mail

Enter your email address:

पूर्ण कालीन और पूर्ण कालीन क्रमिक वर्तमान काल - Present Perfect and Present Perfect Continuous Tense

Sunday, October 4, 2009

We have discussed about Present Indefinite Tense and Present Imperfect Tense in our previous posts. We have known the uses of these two Tense in English Grammar. Now, I am going to share my knowledge about Present Perfect Tense and Present Perfect Continuous Tense.

पूर्ण कालीन - Present Perfect Tense:

S+Has/Have+V3+O

माता ने बुलाया है। - Mother has called.

मैंने सिनेमा देखा है। - I have watched the cinema.

ऐसे सारे कार्य जो चर्चा से पूर्व ही समाप्त हो गए है परन्तु उनका प्रभाव बाकि है, Present Perfect में रखे जाते है। जैसे - I have learnt the article.

At, Ever, Already, Up to, Just, Just Now, Recently के साथ Present Perfect Tense का प्रयोग होगा। जैसे - I have come just now.

Last, Past, Before, Yesterday, Then के साथ Present Perfect Tense का प्रयोग नही होगा जैसे -

I have come yesterday. (Wrong)

I came yesterday. (Right)

पूर्ण कालीन काल के साथ Since या For का भी प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन केवल तब जब यह देखना हो की कोई कार्य बोले जाने के पूर्व कुछ देर तक चला, समाप्त हो गया, लेकिन प्रभाव बोले जाने के समय तक बाकि है। जैसे - I have lived in Kolkata for one week.

पूर्ण कालीन क्रमिक काल - Present Perfect Continuous Tense

जब कोई कार्य बोले जाने के पूर्व से चल कर बोले जाने के समय तक चला हो, और आगे भी चलने की सम्भावना हो तो उसे Present Perfect Continuous Tense में रखते है और वाक्य की संरचना इस प्रकार से हो जाती है। जैसे - S+Has/Have+Been+V1+Ing+O+Since/For+Others

Since का प्रयोग - यह Proper Noun के जगह प्रयोग होगा। यह अडिग है। इसका Plural नही बनेगा। यह कब से सवाल पूछता है। यह Point of Time होता है।

For: यह Common Noun के जैसे प्रयोग होगा। इसको Singular से Plural बनाया जा सकता है। यह कितने से सवाल पूछता है। यह Period of Time होता है।

जैसे -

I have been learning English for two months.

You have been reading since 9'O clock.

एक समय ऐसा भी आता है जब Present Perfect Continuous Tense में Principal Verb का आभाव पाया जाता है। उसके बदले में Adjective या Noun का प्रयोग किया जाता है जो यह बतलाता है कि कोई वास्तु या व्यक्ति चर्चा से पहले अमुख अवस्था में थी, अभी भी है; आगे भी रहेगी। ऐसी अवस्था में जबकि क्रिया का प्रयोग नही होता है, क्रिया में लगे Ing का प्रयोग भी नही होता है तथा वाक्य की संरचना इस प्रकार हो जाती है। जैसे - S+Has/Have+Adjective/Noun+Since/For+Others

अमेरिका आरम्भ से बेईमान है। - America has been dishonest since beginning.

भारत १९४७ से शान्ति प्रिय है। - India has been peaceful since 1947.

जब कोई कार्य या अवस्था बोले जाने के पूर्व से चलकर बोले जाने के समय तक मौजूद हो और आगे भी रहने की आशा हो तो Present Perfect Continuous Tense का प्रयोग किया जाता है। जैसे - We have been dying for a year.

इसके साथ-साथ समय का होना नितांत आवश्यक है। जैसे - We have been coming for two months.

इसके साथ समय को दर्शाने के लिए Since या For आएगा। जैसे - I have been reading since 9'O clock.

इसके साथ आने वाला समय भूतकाल से सम्बंधित रहेगा। जैसे - I have been living in Patna since 1999.
Read more

English Classes Followers

New English Tips

Your Opinion About English Language